देश

जयंती… स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने किया प्रेरित

मगरलोड| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेली बड़ी में स्वामी विवेकानंद जयंती एवं युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चौकी प्रभारी भूपेंद्र चंद्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग का अनुसरण करने से जीवन मे बदलाव आ सकता है, इनसे समाज का भी विकास होगा। युवाओं को अपनी जिम्मेदारी निभाने प्रेरित किया। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य किशोर कुमार जांगड़े ने नया भारत बनाने गीत गायन कर युवाओं को प्रोत्साहित किया। विशेष अतिथि स्काउट प्रभारी जे रामकरन साहू ने कहा युवा वह है जिसमें जोश और जुनून कूट कूट कर भरा हो। वह अपने काबिलियत से समाज, राष्ट्र को सही रास्ता दिखा सकता है। अतिथियों ने मां सरस्वती एवं युगपुरुष स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया।

कार्यक्रम में स्वयंसेवक राहुल, संजय, खिलेश्वर, चुकेश्वरी, दिव्या ने लक्ष्य गीत की प्रस्तुति दी। इस मौके पर जे रामकरन साहू, एएसआई नेहरू राम साहू, रूम टू रीड से डॉली देवांगन कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र कुमार साहू, एनएसएस अधिकारी दुर्गा सिन्हा, सुशील कुमार साहू, बृजेश कुमार देवांगन, प्रदीप राव नन्नावरे, रूक्मणी बंछोर, यामिनी गायकवाड़, मधुसिंह, मुकेश कुमार कुर्रे, येकराम साहू, हेमदास मानिकपुरी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button