देश

कुलपति विवाद पर बोलीं राज्यपाल- विवाद खत्म हो गया, अब जल्द करूंगी नियुक्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रहे कुलपति विवाद अब खत्‍म हो गया है। इस मामले को लेकर सरकार और राज्यपाल के बीच चल रही तकरार के बीच मंगलवार को राज्यपाल अनुसुईया उइके कुलपति नियुक्ति पर खुलकर बोलीं। राज्यपाल ने कहा विवाद खत्म हो गया है और जल्द ही अब आप देखेंगे नियुक्ति करने वाली हूं। वह पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। रविवि की ओर से यहां विज्ञान सर्वत्र पूज्यते कार्यक्रम रखा गया था।

बता दें कि प्रदेश के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के लिए कुलपति चयन की प्रक्रिया चल रही है। स्थानीय व्यक्ति को कुलपति बनाने की मांग को लेकर पिछले दिनों विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचा था। इस दौरान स्थानीय को कुलपति बनाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की गई थी। शिक्षक संघ का कहना था कि नारेबाजी संघ की तरफ से नहीं की गई बल्कि वहां बिना बुलाए पहुंचे छात्रों ने किया था। इसे गंभीरता से लेते हुए राजभवन ने कुलपति से जवाब तलब किया था। बाद में शिक्षक संघ ने राज्यपाल से माफी मांगी थी।

क्वांटिफायबल डाटा आयोग निगम क्षेत्रों में करेगा सर्वे कार्य की समीक्षा
क्वांटिफायबल डाटा आयोग छत्‍तीसगढ़ प्रदेश के पांच नगर निगम क्षेत्रों में अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वे कार्य की समीक्षा करेगा। आयोग के सचिव के अनुसार 23 फरवरी को नगर निगम चरौदा और रिसाली क्षेत्र में सर्वे कार्य की समीक्षा होगी।

24 फरवरी को नगर निगम भिलाई, दुर्ग और 25 फरवरी को नगर निगम रायपुर क्षेत्र में सर्वे कार्य की समीक्षा के लिए बैठक होगी। आयोग ने नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव को संबंधित नगर निगमों के महापौर, सभापति और समस्त वार्ड के पार्षदों को बैठक के संबंध में सूचित करने और उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है।

Related Articles

Back to top button