देश

एमपी के इस शहर से सीधा जुड़ा वेस्ट बंगाल, हवाई सेवा की यहां होने लगी बुकिंग

जबलपुर। शहर की हवाई सेवा आए दिन सुर्खियों में रहती है। कारण स्पष्ट है कि यहां हवाई सेवा शुरू होने के साथ बंद होने लगती है। अब एक बार फिर से यहां के हवाई यात्रियों की उम्मीदें जागी हैं और पश्चिम बंगाल की सीधी उड़ान शुरू होने वाली है। इसके लिए निजी एयरलाइंस कंपनी ने बुकिंग भी शुरू कर दी है। जिसे अच्छा खासा रिस्पॉंस भी मिल रहा है। अब देखना यह होगा कि ये हवाई सेवा दीर्घायु होती है या फिर हर बार की तरह कुछ दिनों की सेवा के बाद समाप्ति की घोषणा हो जाएगी।

जूम एयरलाइंस अब 6 अगस्त से कोलकाता की फ्लाइट सेवा शुरू करेगी। कंपनी की वेबसाइट पर टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। दिल्ली से जूम एयरलाइंस की फ्लाइट सेवा जबलपुर फिर कोलकाता को जोड़ेगी। वापसी में भी फ्लाइट जबलपुर होकर दिल्ली जाएगी। बता दें कि कंपनी ने पहले जून फिर जुलाई में उड़ान शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन अनुमति नहीं मिलने से मामला अटक गया था। इस बार कंपनी लाइसेंस आदि की अड़चनें दूर कर सेवा शुरू कर रही है। जानकारी के अनुसार कंपनी 72 सीट वाली फ्लाइट शुरू कर रही है। फ्लाइट को दिल्ली पहुंचने में 65 मिनट, कोलकाता पहुंचने में 70 मिनट लगेंगे। दिल्ली से जबलपुर आने में 95 मिनट लगेंगे। जबकि जबलपुर वापसी में 80 मिनट लगेगा। दोनों शहरों के लिए बेस प्राइस सात से आठ हजार के बीच है।

फ्लाइट जेडओ 103 : दिल्ली से सुबह 8.10 बजे रवाना होगी : 9.45 बजे जबलपुर पहुंचेगी। फ्लाइट जेडओ 103 : जबलपुर से सुबह 10.15 बजे रवाना होगी : 11.25 बजे कोलकाता पहुंचेगी। फ्लाइट जेडओ 302 : कोलकाता से दोपहर 12.10 बजे रवाना होगी : दोपहर 1.30 बजे जबलपुर पहुंचेगी। फ्लाइट जेडओ 302 : जबलपुर से दोपहर 2 बजे रवाना होगी : दोपहर 3.05 बजे दिल्ली पहंचेगी।

Related Articles

Back to top button