देश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एलान किसानों से गाय का गोबर खरीदेंगी सरकार, हर साल होगा गौ रक्षक सम्मेलन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को गौ रक्षा सम्मेलन में बड़ा ऐलान किया। शिवराज ने कहा कि सरकार किसानों से गाय का गोबर खरीदेंगी। अब हर साल गौ रक्षक सम्मेलन होगा। कार्यक्रम में सीएम ने सभी विकासखंडों के लिए 406 पशु एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम की शुरुआत गौ पूजन कर की। सीएम ने गौ सेवकों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। कार्यक्रम में गौ संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष अखिलेश्वरानंद गिरी, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग मौजूद थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमने अपने संकल्प पत्र में कहा था गौ माता के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू करेंगे आज वो दिन आ गया है। हम आज 400 एंबुलेंस हर ब्लॉक में भेज रहे है। गौ माता को बचाने के लिए सरकार के साथ समाज को भी जुटना पड़ेगा। प्राकृतिक खेती करने वाले वो किसान जो गाय पालना चाहते हैं उन किसानों को हर महीने 900 रु खाते में भेजेंगे। इस महीने 22 हजार किसानों को राशि दी जाएगी।

अवैध परिवहन के लिए नया कानून बनाएंगे
सीएम ने कहा कि गौ माता को काटने ले जाने अवैध परिवहन करते है, उनके लिए नया कानून बनाएंगे। सीएम ने कहा कि उनका वाहन राजसात कर लिया जाएगा। जिले की गौशाला के प्रबंधन और समस्याओं के निराकरण के लिए अपर कलेक्टर स्तर का एक अधिकारी तैनात किया जाएगा। इस अधिकारी का नंबर भी सार्वजनिक किया जाएगा। सीएम ने कहा कि हर साल गौर रक्षा सम्मेलन होगा।

सरकार किसानों से गोबर खरीदेंगी
सीएम ने कहा कि सरकार किसान से गाय का गोबर खरीदेंगी और किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाएंगी। गौबर से प्लांट में सीएनजी गैस बनायेंगे। जबलपुर में प्लांट सितंबर में पूरा हो जाएगा। इसके बाद जगह-जगह प्लांट लगातार सरकार गोबर खरीदेगी। मुख्यमंत्री ने किसानों से पराली ना जलाने की अपील की। बता दें अभी छत्तीसगढ़ सरकार किसानों से दो रुपए किलो गोबर खरीदती है। इससे गैस बनाई जाती है।

गौ वंश की जनगणना करवाई जायेगी
सीएम ने कहा कि पंजीकृत गौशालाओं को बिजली की दिक्कत नहीं होगी। गाय भूखी नहीं रहेगी, गौ वंश में लिए चारे की व्यवस्था सरकार करेगी। चारे के लिए जितना खर्च होगा उनका बजट सरकार देगी। उन्होंने कहा क गाय हमारी सनातन संस्कृति की प्रतीक है। उसकी सेवा करना हमारा संकल्प है। सरकार अब छोटी जगह चार से पांच पंचायतों को जोड़कर गौशाला बनाएगी। गौ वंश की जनगणना करवाई जायेगी।

सरकारी दफ्तारो में होगा गौनाइल का प्रयोग
गौ संवर्धन बोर्ड के दिये गए मांग पत्र पर सीएम ने कहा कि फिनायल की जगह गौनाइल का उपयोग सरकारी दफ्तरों में हो इस दिशा में सरकार काम करेगी। गौ पेंट से कार्यालय की पुताई हो इसके भी सरकार प्रयास करेगी। सीएम ने गौ सेवकों, गौ रक्षकों को गौ रक्षा का संकल्प दिलाया।

Related Articles

Back to top button