देश

भाजपा सांसद महंत चांद दास और राजद सांसद तस्लीमुद्दीन का निधन

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद महंत चांदनाथ का निधन हो गया है। वो 61 साल के थे और दिल्‍ली के अपोलो अस्‍पताल में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार रात करीब 12 बजे उन्‍होंने अंतिम सांस ली। वो पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे।

तस्लीमुद्दीन का निधन

उधर राजद के वरिष्ठ नेता और अररिया, बिहार से सांसद तस्लीमुद्दीन का निधन हो गया है। चेन्नई के अपोलो अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांसें लीं। तस्लीमुद्दीन बहुत समय से अस्वस्थ थे और उनका चेन्नई के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।वे
राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव के करीबी रहे तस्लीमुद्दीन के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक जताया है। लालू, राबड़ी, तेजस्वी और रामविलास पासवान ने तस्लीमुद्दीन के निधन पर दुख जताया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और नाथ सम्प्रदाय से ताल्लुक रखने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अन्य लोगों ने महंत के निधन पर शोक जताया है। शोक के कारण अलवर में पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button