देश

अजजा शासकीय सेवक सहकारी साख समिति के गठन को मिली मंजूरी, बैठक में हुआ निर्णय

नगरी| छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ ब्लॉक शाखा नगरी की बैठक रविवार को हुई। अध्यक्षता डोमार सिंह ध्रुव ने की। गोंडवाना सामाजिक भवन चुरियारा डीही में हुई इस बैठक में 16 फरवरी को हुए संघ के वार्षिक सम्मेलन सह पारिवारिक मिलन समारोह की समीक्षा की गई। संघ के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र नेताम ने बताया कि बैठक में कर्मचारी सम्मेलन पर चर्चा की गई।

बैठक में ब्लॉक में अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक सहकारी साख समिति के गठन को मंजूरी दी गयी। इसके लिए 11 संचालक सदस्य बनाए गए हैं। शुरुआत में 100 सदस्यों का लक्ष्य रखा गया है। 30 लोगों ने संस्थापक सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण की। संघ के उपाध्यक्ष तथा पंजीयक सहकारी समिति नगरी नेमीचंद देव ने गठन संचालन की नियमावली बताते हुए कर्मचारियों को आर्थिक रूप से सशक्त करते हुए सामाजिक हित मे कार्य करने के लिए अधिक से अधिक सदस्यों से जुड़ने की अपील की। कोषाध्यक्ष कृपाराम मरकाम ने अब तक के आय- व्यय की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित सदस्यों की ओर से मिले आवेदनों पर विचार किया गया। अंत में वार्षिक कैलेंडर प्रकाशन में सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में समाज सेवक राजाराम नेताम को शॉल श्रीफल और एक हजार नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मोहन सिंह कुर्रू, कोषाध्यक्ष कृपाराम मरकाम, संगठन मंत्री माखन सिंह ध्रुव,आसत राम समरथ, सचिव बुधराम नेताम, महासचिव सुरेश ध्रुव, संयुक्त सचिव ओमप्रकाश देव आिद उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button