देश

इलाहाबाद में तीसरे दिन भी उमड़ा आस्था का सैलाब, मौनी अमावस्या पर लाखों ने लगाई डुबकी

इलाहाबाद (जेएनएन)। संगमनगरी इलाहाबाद में लगातार तीसरे दिन आज आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। दो दिन मकर संक्रांति के स्नान के बाद आज मौनी अमावस्या पर लाखों लोगों ने संगम पर डुबकी लगाई।

मौनी अमावस्या पर आज गंगा, यमुना व अदृश्य सरस्वती के संगम पर आज मौनी अमावस्या पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। आज यहां पर माघ मेला में प्रवास कर रहे कल्पवासियों तथा आखाड़े के संतों के साथ ही लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और सरस्वती की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य कमाया।

अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी, आनन्द गिरी समेत कई अखाड़ों के संतों ने भी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर सुबह 11 बजे तक एक करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके थे।यह दावा माघमेला प्रशासन का है।

मौनी अमावस्या पर आज तड़के से ही लोग संगम क्षेत्र में उमड़ पड़े थे। इसी दौरान लोगों को भगवान भास्कर का भी दीदार हो गया।

इलाहाबाद में मौनी अमावस्या पर संगम पर स्नान करने के दौरान लोगों ने भगवान भास्कर को अध्र्य दिया। इसके साथ ही लोगों ने दीपदान किया।

मौनी अमावस्या पर संगम में स्नान व दान पुण्य का खास महत्व है। मौन रहकर स्नान कर दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। स्नान के बाद तर्पण से पूवर्जों को शांति मिलती है।

आज के दिन करीब दो करोड़ श्रद्धालुओं के संगम में स्नान की उम्मीद है। मौनी अमावस्या के पर्व को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा की व्यापक तैयारी भी की है।

स्नान का मुहूर्त सुबह 4.52 मिनट से बुधवार सुबह 7.04 बजे तक रहेगा। आज मंगलवार का दिन और अमावस्या का संयोग होने से मणिकांचन योग बन रहा है।

Related Articles

Back to top button