देश

2 बजकर 35 मिनट और एक उम्मीद… चंद्रयान-3 से हमें और दुनिया को क्या मिलेगा?

भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो आज चंद्रयान-3 लॉन्च करने जा रही है. चंद्रयान-3 दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन सेंटर से लॉन्च होगा. ये भारत का तीसरा मून मिशन है. चंद्रयान-3 को चंद्रयान-2 का फॉलोअप मिशन बताया जा रहा है. मिशन का मकसद चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करना है.
भारत का तीसरा मून मिशन ‘चंद्रयान-3’ आज लॉन्च हो रहा है. चंद्रयान-3 को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा. इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा जाएगा.

चंद्रयान-3 को LVM3-M4 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा. इसे पहले GSLV MK-III के नाम से जाना जाता था. इसी रॉकेट से स्पेस एजेंसी इसरो ने चंद्रयान-2 को लॉन्च किया था. 

इसरो इससे पहले साल 2008 में चंद्रयान-1 और 2019 में चंद्रयान-2 लॉन्च कर चुका है. चंद्रयान-1 में सिर्फ ऑर्बिटर था. चंद्रयान-2 में ऑर्बिटर के साथ-साथ लैंडर और रोवर भी थे. चंद्रयान-3 में ऑर्बिटर नहीं होगा, सिर्फ लैंडर और रोवर ही रहेंगे. इसरो ने इस बार भी लैंडर का नाम ‘विक्रम’ और रोवर का ‘प्रज्ञान’ रखा है. चंद्रयान-2 में भी लैंडर और रोवर के यही नाम थे.

Related Articles

Back to top button