मनोरंजन

न्यूटन ऑस्कर से बाहर, ट्रोलर्स ने उड़ाया मजाक

भारत में हर साल सैकड़ों फिल्में बनती हैं, मगर प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड आज भी भारत से कोसों दूर है। इस साल भारत की ओर से ऑस्कर में गई फिल्म न्यूटन भी ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गई है। मगर इसी के साथ यह फिल्म कुछ लोगों के निशाने पर भी आ गई है।

इन लोगों का मानना है कि न्यूटन ऑस्कर में जाने के लायक ही नहीं थी। किसी का कहना है कि न्यूटन की जगह ‘दंगल’ को ऑस्कर में भेजना चाहिए था, तो कोई ज्यूरी पर पक्षपात करने का आरोप लगा रहा है। गौरतलब है कि राजकुमार राव अभिनीत ‘न्यूटन’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई थी और फिल्म को क्रिटिक्स के अलावा दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था।

Related Articles

Back to top button