मनोरंजन

Vidyut Jammwal: बर्फ की चादर ओढ़े योग करते दिखे विद्युत जामवाल, तस्वीरें देख छूट जाएगी कंपकंपी

Vidyut Jammwal: विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) ने फिल्मी पर्दे के अलावा असल जिंदगी में भी कई बार अपने कारनामों से सभी को हैरान किया है। विद्युत एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ दुनिया के शीर्ष तीन मार्शल कलाकारों में भी शुमार हैं।

दरअसल विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं। लेकिन उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद भी ने अपनी अपनी उंगलियां दांतों तले दबा ली हैं। दरअसल तस्वीरों में एक्टर कड़कड़ाती ठंड में बर्फ की चादर ओढ़े नज़र आ रहे हैं। इतना ही नहीं इस जमा देने वाली बर्फ में विद्युत को योग अभ्यास करते देखा जा सकता है। 

तस्वीरें देखकर हर कोई दंग रह गया है। एक्टर ने कई सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिनमें वह बर्फ के अंदर धंसे हुए नजर आ रहे हैं। बर्फ के भीतर ही अभिनेता को अलग-अलग मुद्राओं में अभ्यास करते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- मेरी राह अलग है….इसके साथ ही अभिनेता ने कलरीपायट्टु (मार्शल आर्ट की एक कला), मार्शल आर्टिस्ट जैसे हैशटैग का यूज किया है। विद्युत हर बार अपनी फिटनेस से सभी के पसीने छुड़ा देते हैं।

विद्युत जामवाल ने फिल्मी पर्दे के अलावा असल जिंदगी में भी कई बार अपने कारनामों से सभी को हैरान किया है। विद्युत एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ दुनिया के शीर्ष तीन मार्शल कलाकारों में भी शुमार हैं। एक्टर इससे पहले भी दिमाग हिला देने वाला कारनामा कर चुके हैं। विद्यपत ने एक शेयर किया था। जिसमें वह माइनस 8 डिग्री तापमान में बर्फीली झील में डुबकी लगाते दिख रहे थे। 

Related Articles

Back to top button