मनोरंजन

सलमान खान को जो KAAND नहीं करना चाहिए था उन्होंने फिर वही कर दिया है!

सलमान खान और कैटरीना कैफ जब से साथ में काम कर रहे हैं, तब से कुछ भी नॉर्मल तो नहीं चल रहा है। हाल ही में खबर थी कि सलमान और लूलिया के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और इसका सीधा कारण कैटरीना कैफ है। लेकिन रूकिए जनाब, गपशप गली की नई चर्चा तो आपके होश ही उड़ा देगी। अगर खबरों की मानें तो एक सुपरस्टार हीरोइन अपने सुपरस्टार एक्स बॉयफ्रेंड के साथ वापस लिव इन में शिफ्ट होना चाहती हैं।

लेकिन सुपरस्टार की नई गर्लफ्रेंड, जो वैसे भी थोड़ा इनसिक्योर रहती हैं, उन्हें इस बात से काफी दिक्कत है। वैसे भी सुपरस्टार अपनी गर्लफ्रेंड को आजकल समय नहीं देते हैं। जहां, पहले उनकी हर फिल्म के शूट में उनकी ये खास दोस्त मौजूद रहती थीं वहीं उनके ताज़ा फिल्म की शूट में ऐसा नहीं है। क्योंकि सुपरस्टार अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ आउटडोर शूट पर हैं।

और सूत्रों की मानें तो उनके बीच वापस बॉन्ड काफी तगड़ा हो चुका है। अब ये सुपरस्टार कौन हैं हम नहीं जानते लेकिन सलमान खान हमेशा से एक्स बॉयफ्रेंड अच्छे रहे हैं। हमारे पास सुबूत हैं –

सलमान की ये बुरी आदत किस्मत उनकी बुरी हो जाती है जिनके बॉयफ्रेंड सलमान खान हो जाते हैं। अगर उनके हर रिलेशनशिप को देखा जाए तो सबमें एक चीज़ कॉमन है और वो ये है कि सलमान खान बॉयफ्रेंड कितने भी बुरे हों, पर एक्स बॉयफ्रेंड बहुत ही अच्छे हैं। और ऐसा केवल हम नहीं कहते हैं ऐसा कहती है उनकी हर गर्लफ्रेंड।

गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ इस बात की कोई पुष्टि नहीं करता है लेकिन एक था टाईगर के सेट पर सलमान को इतना गुस्सा आ गया था कि उन्होंने कैट को नुकसाना पहुंचाया और इसके बाद ही कैट ने डिसाइड किया कि अब बहुत हो गया।

एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ आज सलमान कैटरीना के साथ उस वक्त हैं जब उनके करियर और पर्सनल लाइफ में कुछ नहीं बचा है। और सबको पूरा भरोसा है कि उनका करियर सलमान की बदौलत ही सही वापस पटरी पर लौट आएगा।

गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय ऐश्वर्या राय के पास सलमान के लिए कहने को बहुत कुछ था। तभी तो अपने ब्रेकअप के बाद उन्होंने पूरा लंबा इंटरव्यू दिया था। सलमान के हिट एंड रन केस के ठीक एक दिन पहले।

एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय ब्रेक अप के दिन से आज तक सलमान ने कभी एक शब्द भी ऐश के लिए नहीं बोला। बल्कि शाहरूख सलमान की फेमस थप्पड़ फाइट का कारण ही ऐश थीं। शाहरूख ने कुछ ऐसा कहा था जो सलमान से बर्दाश्त नहीं हुआ!

गर्लफ्रेंड सोमी अली जब तक सोमी अली सलमान की गर्लफ्रेंड थीं, सलमान इतने गुस्सैल थे कि उनके साथ मारपीट तक कर देते थे। एक बार तो उन्होंने सोमी के सर पर कोल्ड ड्रिंक की बोतल दे मारी।

एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली जब सोमी सलमान की एक्स हो गईं तो उनके पिता के ऑपरेशन के लिए सलमान ऐश से झूठ बोलकर उनके पास गए। इतना ही नहीं, आज सोमी का एक एनजीओ जिसकी फंडिंग सलमान करते हैं।

गर्लफ्रेंड संगीता जब तक संगीता बिजलानी सलमान खान की गर्लफ्रेंड थीं सलमान कभी अच्छे बॉयफ्रेंड नहीं बन पाए। यहां तक कि शादी से कुछ दिन पहले, संगीता ने सलमान को रंगे हाथ किसी और के साथ पकड़ा!

एक्स गर्लफ्रेंड संगीता सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता आज उनकी फैमिली जैसी हैं। इतना ही नहीं, अज़हरूद्दीन के साथ तलाक के बाद अगर संगीता को किसी ने संभाला था तो वो थी सलमान की फैमिली और सलमान की दोस्ती।

पहली गर्लफ्रेंड सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड थीं शाहीन। अब उनके लिए सलमान कैसे थे या क्या करते थे इसकी ज़्यादा किसी को जानकारी नहीं है लेकिन अब सलमान उनके लिए क्या कर रहे हैं ये सबको पता है।

Related Articles

Back to top button