मनोरंजन

शरद मल्होत्रा के साथ रिलेशनशिप में थीं दिव्यंका त्रिपाठी, जानिए- कैसे हुआ था उनका ब्रेकअप

टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें की मशहूर कलाकार दिव्यंका त्रिपाठी ने जीवन साथी के रूप में विवेक दहिया को चुना। लेकिन दिव्यंका की लाइफ में विवेक से पहले भी एक और टीवी स्टार थे जिनके साथ उन्होंने शादी तक के सपने देख डाले थे। जी हां, यह थे टीवी सीरियल के एक्टर शरद मल्होत्रा। शरद और दिव्यंका एक साथ एक टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। इस सीरियल का नाम था ‘बनूं में तेरी दुल्हन’। यह सीरियल दिव्यंका के करियर का पहला सीरियल था। वहीं शरद ने भी पहली दफा इसी सीरियल में काम किया। इससे पहले साल 2004 में दोनों एक रिएलिटी शो में मिल चुके थे। इस शो का नाम था ‘सिने स्टार्स की खोज’। इसके बाद दोनों सीधे ‘बनूं में तेरी दुल्हन’ के सेट पर मिले। इस सिरियल में शरद और दिव्यंका दोनों मेन किरदार में थे।
टेली मसाला यू-ट्यूब चेनल के मुताबिक, शुरुआत में शो के दौरान दोनों की बनती नहीं थी। आए दिन दोनों के बीच मन मुटाव रहता था। लेकिन इस बीच सीरियल में कई रोमांटिक सीन शूट किए गए, इस बीच दोनों एक्टर्स की नजदीकियां भी बढ़ने लगीं। इस दौरान दोनों एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड्स बन गए। इस बीच खबरें ये भी आईं कि दोनों एक रिलेशनशिप में आ चुके हैं। लेकिन जैसे ही सीरियल खत्म हुआ, दोनों अपने अपने रास्ते निकल पड़े। इधर अपने करियर में कुछ खास करने के लिए शरद बाहर देश चले गए, वहीं दिव्यंका फिल्म इंडस्ट्री में ही छोटे मोटे रोल करने लगीं। धीरे-धीरे दिव्यंका टीवी इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बन गया। इस बीच उन्हें सीरियल ये है मोहब्बतें में काम करने का मौका मिला। इसके बाद तो दिव्यंका की किस्मत ही बदल गई। इस दौरान शरद और दिव्यंका के बीच की दूरियां बढ़ती गईं।

तभी शरद इंडिया वापस लौट आए और दिव्यंका और शरद की बात फिर शुरू हो गई। इसके बाद यह रिलेशन 7 साल तक चला। दोनों इस दौरान कई दफा अपनी बातों में इस रिलेशनशिप को कबूला। दिव्यंका बताती हैं कि उन्होंने शरद को हर बार उनके बर्थडे पर कुछ खास दिया। उन्होंने उन्हें ड्रम सेट जो उन्होंने कभी नहीं बजाया। वह किसी कोने में रखा हुआ है। दूसरी बार वह श रद को उनकी बर्थडे पार्टी में एक क्रूस पर लेकर गई थीं। इस दौरान दोनों ये तक कहा कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस दौरान शरद को सी रियल ‘महाराणा प्रताप’ में लीड एक्टर के तौर पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान दिव्यंका और शरद के बीच दूरियां बढ़ने लगीं। इसी के साथ ही साल 2015 में दोनों का ब्रेक अप हो गया।

काफी समय के बाद दिए एक इंटरव्यू में दिव्यंका ने बताया कि अब वह ठीक हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने उनसे ऑक्सीजन छीन ली हो। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि ‘अगर उस इंसान को मेरी जरूरत नहीं है तो मैं उसके पीछे क्यों भागूं।’ इसी के साथ ही दिव्यंका इस रिलेशनशिप से बाहर हो गईं। माना जाता है कि इन दोनों के रिश्ते के टूटने के पीछे का कारण था कि शरद दिव्यंका से जल्दी शादी नहीं करना चाहते थे, तो खबरें ऐसी भी थीं कि शरद ने दिव्यंका पर चीट किया था। लेकिन इसके बाद दिव्यंका ने दोबारा पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

Related Articles

Back to top button