मनोरंजन

Bigg Boss: बिग-बॉस के ये कंटेस्टेंट सलमान खान के शो में उन्हें ही दे आए हूल

टीवी की दुनिया में ‘बिग बॉस’ का घर सबसे अनोखा और अपने आप में यहां रहने वालों के लिए एक अलग एक्सपीरियंस होता है। बिग बॉस के अब तक कुल 10 सीजन आ चुके हैं। हर सीजन में कुछ अलग और हट कर देखने को मिलता है, जिसे इस शो के दर्शक खूब पसंद करते हैं और लगाता इससे जुड़े रहते हैं। इस बार बिगबॉस का 11वां सीजन घर-घर में आने को तैयार है। वहीं हर बार की दबंग सलमान खान ही इस शो को होस्ट करेंगे। सलमान शो को बहुत ही अैलग अंदाज में होस्ट करते हैं।
इसके चलते शो की टीआरपी भी काफी ऊपर तक जाती है। यकीनन लोग इसे काफी एंज्वॉय करते हैं। कंटेस्टेंट्स का सलमान के साथ प्यार मोहब्बत, तो कभी नोक झोंक और तकरार। यह सब शो का अहम हिस्सा है। इस शो में कई बार ऐसा भी हुआ है जब सलमान खान और कंटेस्टेंट के बीच में भयंकर वाद विवाद हुआ। पिछले साल यानी सीजन 10 का स्वामी ओम और प्रियांका के साथ सलमान खान की बहस तो याद ही होगी आपको। हम आपको बताने जा रहे हैं, अब तक के सीजन में सलमान और किस-किस कंटेस्टेंट के बीच क्या क्या मामला हुआ। शो में सलमान को सीजन होस्ट करते करते करीब 7 साल हो गए हैं। लगातार 7 सालों से सलमान दर्शकों का मनोरंजन भी कर रहे हैं और बेलगाम कन्टेस्टेंट्स को सीधा करते हैं। वहीं कई कंटेस्टेंट ऐसे भी हैं जिन्होंने इस दौरान सलमान के सेंस ऑफ जेजमेंट पर सवाल उठाए। ‘वीकेंड का वार’ में कई बार ऐसे हुआ जब सलमान और बिगबॉस के उस वक्त के कोई एक कंटेस्टंट के बीच में कहा-सुनी भी हुई।

प्रियंका जग्गा: सीजन 10 में घर पर कंटेस्टेंट (घर सदस्य) के रूप में आई प्रियंका जग्गा एक कॉमनर थीं। लेकिन जल्द ही वह चीप एंटिक्स के जरिए संसेशन के तौर पर जानी जाने लगीं। पहले हफ्ते में ही प्रियंका ने पूरा घर सिर पर उठा लिया था। वहीं घर की दूसरी सदस्य लोपामुद्रा पर भद्दे कॉमेंट्स करने पर सलमान को ये बाद ठीक नहीं लगी। सलमान इस गलत हरकत को ज्यादा देर तक बर्दाश्त नहीं कर पाए और प्रियंका को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। वहीं सलमान प्रियंका की हरकतों से इस कदर त्रस्त हो गए थे कि उन्होंने कलर्स चैनल से ये तक कह दिया था कि प्रियंका अगर कलर्स के किसी भी शो में आईं तो वह कभी कलर्स के किसी शो में नजर नहीं आएंगे।

स्वामी ओम: अपनी गलत हरकतों से घर का वातावरण खराब करने वाले स्वामी ओम ने दूसरे कंटेस्टेंट के घर वालों के ऊपर कॉमेंट किए। वहीं शो में चारों तरफ कैमरा होने के बावजूद भी किचन में न सिर्फ पेशाब किया बल्कि कंटेस्टेंट बानी और रोहन मेहरा पर भी फेंका था। वहीं इस बेशर्मी के बाद मेकर्स ने उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। वहीं सलमान ने भी इस हरकत को शर्मनाक बताया। ओम ने शो में सलमान खान की हड्डियां तोड़ने की बात भी कही थी। वहीं स्वामी ने ये भी कहा कि ‘मैं एक लाख लोगों के साथ 28 जनवरी को आउंगा और सलमान को पीटूंगा। मैं उसे जान से मारूंगा नहीं उसे टॉर्चर करूंगा।’

करिश्मा तन्ना: बिगबॉस के घर में सलमान खान हर फीमेल कंटेस्टेंट को प्रिटी कॉमेंट करते रहते हैं। करिश्मा तन्ना भी उनमें से एक थीं। वहीं शो में करिश्मा और उपेन का अफेयर चल रहा था। जब सलमान को लेकर बाकी कंटेस्टेंट ने उन्हें छेड़ा तो इस दौरान करिश्मा नाराज हो गईं और रोने लगीं। वहीं इसे देख सलमान शॉक हो गए और शो से वॉक आउट कर लिया।

कुशाल टंडन: सातवें सीजन में सलमान खान और कुशाल टंडन की बहस काफी बढ़ी थी। कुशाल के एरोगेंट बिहेवियर की वजह से सलमान उनसे काफी उखड़े-उखड़े रहने लगे थे। सलमान ने उन की खबर अच्छे से तब ली थी जब वह काजोल की सिस्टर तनीषा को लेकर गलत बोल गए थे। इसके बाद शो के बीच में ही कुशाल घर से बाहर हो गए थे। वहीं उन्होंने कहा था कि सलमान खान उनसे माफी मांगेंगे।

सपना भवनानी
बिग बॉस के सीजन 6 में कंटेस्टेंट के तौर पर आईं सपना भवनानी ने सलमान के साथ शो में बहुत बार झगड़ा किया। दोनों के बीच कई बार बहस बाजी हुई। उन्होंने कहा था कि वह सलमान खान से डरती नहीं हैं।

शक्ति कपूर
शो में सलमान ने कहा था कि बिग बॉस को मानना पड़ेगा, शक्ति कपूर जैसे लोगों को घर पर बुलाया। हम तो कभी न बुलाएं।

Related Articles

Back to top button