प्रतिभाशाली और खूबसूरत हैं आज की अभिनेत्रियां: जीनत

Hits: 48 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Talented and beautiful actresses of today: Zeenatअपने बोल्ड अवतार के लिए मशहूर गुजरे जमाने की प्रसिद्ध अभिनेत्री जीनत अमान का मानना है कि सिनेमा में तकनीक के साथ बदलाव आया है और आज के दौर की अभिनेत्रियां अधिक प्रतिभाशाली एवं खूबसूरत हैं।    
    
एक फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान जीनत ने कहा कि मुझे लगता है कि हम अच्छी फिल्में बना रहे हैं। तकनीकी रूप से फिल्में बेहतर हुई हैं। आज के दौर की अभिनेत्रियां अधिक प्रतिभाशाली और खूबसूरत हैं। मैं यहीं बात पुरूष अभिनेताओं के लिए भी कहूंगी। आज फिल्मों में अच्छा काम किया जा रहा है।
    
70 और 80 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में शामिल रही जीनत ने हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्रियों के दिखने का अंदाज बदल दिया था। वह सेक्स सिम्बल के तौर पर बहुत प्रसिद्ध हुईं। फिल्म 'हरे राम हरे कृष्णा' में एक आधुनिक जीवनशैली वाली भावनात्मक रूप से परेशान नशेड़ी लड़की के किरदार ने जीनत को एका-एक बहुत नाम और स्टारडम दिला दिया था।
    
जब जीनत से उनके पहले पुरस्कार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें 'हरे राम हरे कृष्णा' के लिए पहला पुरस्कार मिला था। जो उनके लिए बड़ी बात थी। जीनत ने कहा कि जब आप नए होते हैं और काम के बारे में ज्यादा नहीं जानते तब अपने काम के लिए पहचान और सम्मान मिलने पर आपको बहुत खुशी मिलती है।