रिंग का किंग : रेसलिंग का महायुद्ध

Hits: 41 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Wrestling's Great Gameइंटरनेशनल रेसलिंग सुपरस्टार्स और एक्शन पसंद करने वालों को एक शानदार अवसर कलर्स चैनल मुहैया करा रहा है। 28 जनवरी से प्रत्येक शनिवार और रविवार रात 8 बजे ‘रिंग का किंग : रे‍सलिंग का महायुद्ध’ नामक एंटरटेनमेंट रियलिटी शो शुरू होने जा रहा है। 

इसमें जेफ जैरेट, मैट मॉर्गन और स्कॉट स्टीनर जैसे रेसलिंग स्टार्स नजर आएंगे। इनके साथ ही 30 अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रेसलर्स अपनी जोर आजमाइश इस शो में दिखाकर दर्शकों को खुश करने की कोशिश करेंगे। 

रिंग का किंग में इंटरनेशल रेसलर्स भारतीय पहलवानों के साथ भी दो-दो हाथ करेंगे। साथ में होंगे क्रिकेट खिलाड़ी हरभजन सिंह। आप सोच रहे होंगे कि अखाड़े में क्रिकेट खिलाड़ी का क्या काम। भज्जी का इस शो में जो रोल है वो है खिला‍ड़ियों के बीच शांति स्थापित करने का और उनके तनाव को दूर करने का। तो तैयार हो जाइए थ्रिल और एक्शन के लिए।