सुर-क्षेत्र की जज बनीं आशा

Hits: 43 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

SUR - the area were expected to judgeमशहूर पा‌र्श्व गायिका आशा भोंसले सहारा वन चैनल पर प्रसारित होने जा रहे एक नए रिएलिटी शो सुर-क्षेत्र के जजों में शामिल होंगी। शो में भारत व पाकिस्तान के गायक-गायिकाओं के बीच प्रतिस्पर्धा होगी।

सूत्र ने बताया कि मेहबूबा मेहबूबा, पिया तू अब तो आजा, चुरा लिया है तुमने जो दिल को और दम मारो दम जैसे लोकप्रिय गीत गा चुकीं आशा शो के तीन जजों में से एक होंगी। चैनल जल्दी ही अन्य दो जजों के नामों की घोषणा करेगा।

शो से जुड़ी अन्य हस्तियों में गायक-संगीतकार हिमेश रेशमिया व पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम शामिल हैं। रेशमिया भारतीय टीम के कप्तान होंगे तो असलम पाकिस्तानी टीम की कप्तानी करेंगे।

फरवरी में शुरू होने जा रहे इस शो के मेजबान की अब तक घोषणा नहीं की गई है। साईंबाबा टेलीफिल्म्स के संस्थापक व प्रबंध निदेशक गजेंद्र सिंह ने सुर-क्षेत्र का निर्माण किया है।