मुंबई. अभी तक माना जाता था कि लड़कियां हीरो पर फिदा होती हैं लेकिन रोहित शेट्टी ऐसे लकी फिल्म निर्देशक हैं जिन पर एक लड़की जान छिड़क रही है.
मामला यूटीवी बिंदास पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'बिग स्विच-3' का है जहां पर एक महिला प्रतिभागी उन पर फिदा हो गई. इस धारावाहिक में रोहित शेट्टी गॉडफादर की भूमिका निभा रहे हैं.
खबर के मुताबिक 20 साल की नेहा ने रोहित के लिए अपने प्यार को स्वीकार किया है. यह कड़ी रविवार को प्रसारित हो सकती है.
नेहा रोहित के साथ घूमने के लिए पेरिस भी जाना चाहती है. उनका मानना है कि पेरिस दुनिया की सर्वाधिक रोमांटिक जगह है.
रोहित ने फिलहाल में ही सिंहम जैसी हिट फिल्म का निर्देशन किया है. उससे पहले रोहित ने गोलमाल सीरीज़ की सफल निर्देशन भी किया है.
अजय देवगन उनके खास दोस्तों में से एक हैं और उनकी तकरीबन हर फिल्म में अजय का रोल ज़रूर होता है.


