गायिका टेलर स्विफ्ट का कहना है कि उन्हें अपने और दूसरे पुरूषों के बीच संबंधों की खबरें सुन कर बहुत अजीब लगता है।
उन्होंने कहा कि मैं अभी अकेले रह कर ही खुश हूं। जिन लोगों के साथ मेरे संबंधों की खबर उड़ती है, उनमें से अधिकतर से मैं मिली भी नहीं हूं। शोबिजस्पाई की खबर के अनुसार, स्विफ्ट ने बताया कि लेस मिजरेबल्स में उन्हें रोल नहीं मिला था।
उन्होंने बताया कि एक दिन उनके फोन पर संदेश आने लगे जिसमें उनको इस फिल्म में रोल मिलने पर बधाई दी गई थीं। स्विफ्ट ने स्पष्ट किया उन्हें वास्तव में ऐसा कोई रोल नहीं मिला था।


