एम्मा को अपनी शैली की पोशाकें पसंद

Hits: 44 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

ammaअभिनेत्री एम्मा वॉटसन को फैशन में खुद की शैली विकसित करना पसंद है। उन्हें खुद की पसंद की पोशाकें पहनना अच्छा लगता है।

एम्मा फैशन ब्रांड बरबेरी के विज्ञापन अभियानों में हिस्सा ले चुकी हैं। वह फैशन डिजाइनर्स से सलाह-मश्विरा लेती हैं लेकिन चाहती हैं कि उनके पास खुद की पसंद की पोशाकों का संग्रह हो।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक एम्मा कहती हैं कि मैं डिजाइनर्स के मुताबिक पोशाकें पहनती हूं लेकिन मुझे खुद की फैशन शैली विकसित करना व खुद के लिए पोशाकों का चयन करना पसंद है।