प्लेबॉय के लिए फिर न्यूड होंगी लिंडसे लोहान

Hits: 57 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Will Lindsay Lohan nude again for Playboyप्लेबॉय के दिसंबर के अंक के आवरण पृष्ठ के लिए फोटो शूट करने वाली हॉलीवुड की दिलकश अभिनेत्री लिंडसे लोहान एक बार फिर से इस पत्रिका के लिए निर्वस्त्र होंगी।

फॉक्स न्यूज की खबरों के मुताबिक, वयस्कों की इस पत्रिका के संस्थापक ह्यूज हेफनर ने संकेत दिया है कि 25 वर्षीय अभिनेत्री एक बार फिर से प्लेबॉय के लिए फोटो शूट करेंगी। लोहान का पत्रिका के दिसंबर अंक का फोटो ऑनलाइन लीक हो गया था जिसके बाद इस पत्रिका को तय समय से पहले ही बाजार में पेश करना पड़ा था।

पूरे देश में विक्रेताओं को कई बार इसके संस्करण को मंगाना पड़ा था। हालांकि लोहान की मौजूदगी के कारण इसकी बिक्री में भारी इजाफा हुआ। हेफनर ने ट्वीट किया कि लोहान एक बार फिर से पत्रिका की रिकॉर्ड बिक्री में मदद कर सकती हैं।