सनी लियोन बनी हिंदू कॉलेज की दमदमी माई

Hits: 248 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Hindu College Damdamiपॉर्नस्टार सनी लियोन वैसे अपनी फिल्म जिस्म-2 की शूटिंग के लिए दिल्ली आने वाली हैं लेकिन उससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज ने उन्हें दिल्ली के लिए अहम बना दिया है। कनाडा की पॉर्नस्टार सनी लियोन को हिंदू कॉलेज ने साल 2012 के लिए दमदमी माई चुना है। दिल्ली यूनिवर्सिटी में बहुत पहले से यह परंपरा चली आ रही है लेकिन बीच में इसे बंद कर दिया गया था, जिसे 2010 में फिर से शुरू किया गया।

सनी लियोन से पहले कटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय को भी इस खिताब से नवाजा जा चुका है। हिंदू कॉलेज का कैबिनेट चीफ ने सनी लियोन के नाम की घोषणा की। इसके बाद कॉलेज का मिस्टर फ्रैशर वर्जिन ट्री की पूजा करता है। इस ट्री को दिल वाले गुब्बारों और कॉन्डम से सजाया जाता है। साथ ही इस पर बॉलिवुड ऐक्ट्रेस का पोस्टर लगा होता है। इसके बाद पारंपरिक अंदाज में ढोलक बजाकर दमदमी माई की पूजा अर्चना की जाती है और भांग के लड्डुओं का भोग लगाया जाता है।