57वें फिल्म फेयर पुरस्कार घोषित

Hits: 32 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

57 th Filmfare Awards Announcedमुंबई। भव्य रंगारंग कार्यक्रम के बीच रविवार की रात यहां 57 वें आइडिया फिल्मफेयर पुरस्कारों की घोषणा की गई। मंच संचालन मशहूर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और रणबीर कपूर ने किया। समारोह में सर्वाधिक पुरस्कार बटोरने वाली फिल्म रॉकस्टार रही।

सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार ए आर रहमान को फिल्म रॉकस्टार के लिए दिया गया। वहीं इसी फिल्म के गीत नादान परिंदे के लिए इरशाद कामिल को सर्वश्रेष्ठ गीतकार के खिताब से नवाजा गया। फिल्म सात खून माफ के गीत डार्लिग के लिए रेखा भारद्वाज और उषा उथुप को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ गायिका का पुरस्कार दिया गया।

फिल्म रॉकस्टार के गाने जो भी मैं के लिए मोहित चौहान को सर्वश्रेष्ठ गायक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नो वन किल्ड जेसिका फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार रानी मुखर्जी को मिला जबकि सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार फरहान अख्तर को जिंदगी न मिलेगी दोबारा के लिए दिया गया।

सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार विद्युत जामवाल को फिल्म फोर्स के लिए और इसी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार परिणिति चोपड़ा को फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल के लिए प्रदान किया गया।