सोहा को गिफ्ट में मिला 9 करोड़ का फ्लैट

Hits: 57 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Soha got the gift of 9 million flatआजकल हर कोई सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी के बारे में जानना चाहता है, वहीं सैफ की मम्मी शर्मिला टैगोर अपनी बेटी सोहा की लाइफ मैनेज करने में जुटी हैं। खबर है कि शर्मिला ने अपनी बेटी के लिए खार में एक फ्लैट खरीदा है, जहां सोहा और कुणाल खेमू से शादी के बाद शिफ्ट हो जाएंगी। खुद शर्मिला ने अपने करीबी लोगों से यह कहा है कि शादी के बाद सोहा और कुणाल खेमू इस फ्लैट में रहेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, इस फ्लैट की कीमत करीब 9 करोड़ है, जिसे शर्मिला और सोहा के जॉइंट नाम में खरीदा गया है। इस फ्लैट की बिल्डिंग पहले 3 मंजिल की थी, जिसे हाल ही में 9 मंजिली टावर में बदल दिया गया है। दरअसल, रिकंस्ट्रक्शन के बाद अब इस बिल्डिंग के हर फ्लैट की अपनी अलग पार्किंग होगी। यही नहीं, लोग सीधे अपनी कार को अपने फ्लैट तक ले जा सकते हैं।

आपको बता दें कि सोहा ने इस बिल्डिंग का 9वां फ्लोर पूरा खरीद लिया है। और तो और उन्होंने इसे सजाने के लिए आर्किटेक्ट भी अपॉइंट कर लिया है। कुणाल और सोहा के एक कॉमन फ्रेंड ने बताया कि सोहा और कुणाल एक दूसरे के प्यार में पागल हैं। अब तो दोनों ने अपनी रिलेशनशिप के बारे में भी सबको बता दिया है। फिलहाल वे अगले साल की शुरुआत में शादी की प्लैनिंग कर रहे हैं।'

दरअसल, इस वक्त कुणाल और सोहा दोनों काम में बिजी हैं। जहां सोहा श्रेयस तलपड़े के साथ अपनी अगली फिल्म 'केमिस्ट्री' को लेकर एक्साइटेड हैं, वहीं कुणाल महेश भट्ट की अगली फिल्म 'ब्लड मनी' में काम कर रहे हैं।

सोहा-कुणाल आपकी शादी के बाद रहने की प्रॉब्लम तो पहले ही सॉल्व हो गई, अब तो बस आप जल्दी से शादी कर लीजिए!