पोर्न स्टार सन्नी लियोन द्वारा जिस्म 2 साइन करने के बाद सबकी उत्सुकता इस बात को लेकर थी कि आखिर इस फिल्म का हीरो कौन होगा| इस राज से भी पर्दा उठाते हुए फिल्म की निर्देशक पूजा भट्ट ने दो हीरो के नाम सबके सामने बता दिए|
अरुणोदय सिंह और रणदीप हुड्डा इस फिल्म में सन्नी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे| अरुणोदय सिंह अपनी पिछली फिल्म 'ये साली जिंदगी' में जबरदस्त किसिंग सीन देकर चर्चा में रहे थे|ऐसे में इस फिल्म से जुड़ने के बाद फिल्म से और ज्यादा उम्मीदें बढ़ गई हैं|
अरुणोदय भी इस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं मगर उन्होंने यह बात साफ़ साफ़ कही है कि उनके खुश होने की वजह सिर्फ सन्नी ही नहीं हैं| अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात का जिक्र करते हुए अरुणोदय ने लिखा, जिस्म २ साइन करके बहुत खुश हूं मगर सिर्फ सन्नी लियोन ही मेरी ख़ुशी की वजह नहीं...हाँ उनके साथ काम करके मुझे ख़ुशी जरूर होगी|
वहीँ फिल्म के दूसरे हीरो रणदीप हुड्डा ने फिल्म की स्क्रिप्ट की जबरदस्त तारीफ करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है...मैंने जब जिस्म 2 की कहानी सुनी,पहली कहानी (जिस्म)से यह कहानी मुझे ज्यादा अच्छी लगी!


