रहमान सेलिब्रेट करेंगे कॉन्ट्रोवर्शल सॉन्ग

Hits: 27 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Rahman will Celebrate Song Controvrshlखबर है कि ए.आर. रहमान और प्रतीक कॉन्ट्रोवर्शल सॉन्ग 'होसाना...' को सेलिब्रेट कर रहे हैं। यह उनकी अपकमिंग फिल्म 'एक दीवाना था' का सॉन्ग है। गौरतलब है कि सेंसर बोर्ड 'एक दीवाना था' के कंटेंट को लेकर काफी अब्जेक्शन कर रहा है। यही नहीं, सेंसर बोर्ड ने ए.आर. रहमान द्वारा कंपोज किए गए इस सॉन्ग पर भी अब्जेक्शन किया था। यह सॉन्ग साउथ के एक सॉन्ग का हिंदी वर्जन है, जोकि वहां सुपर हिट रह चुका है।

खास बात यह है कि आमतौर पर जहां फिल्म मेकर सेंसर बोर्ड के अब्जेक्शन पर नाखुश होते हैं। वहीं, रहमान और प्रतीक ने अपने कॉन्ट्रोवर्शल सॉन्ग को सेलिब्रेट करने का मन बनाया है और इसके लिए वह एक पार्टी कर रहे हैं। रहमान ने बताया कि कि तमाम लोगों 'होसाना...' सॉन्ग की सक्सेस पार्टी करना चाहते थे। अगर पॉसिबल होगा, तो वह अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर पार्टी जरूर अटेंड करेंगे। यह पार्टी फ्राइडे को होगी।

वहीं, फिल्म के लीड ऐक्टर प्रतीक बब्बर ने कहा कि यह सही है कि हम पार्टी ऑर्गनाइज कर रहे हैं। साथ ही यह भी सच है कि यह गाना रहमान के बिना पॉप्युलर होना इंपॉसिबल था। गौरतलब है कि खुद रहमान मानते हैं कि यह गाना बहुत सेंसेशनल है और यह एक साल पहले साउथ की फिल्म में रिलीज हो चुका है। उस समय इस सॉन्ग ने तमाम म्यूजिकल अवॉर्ड बटोरे थे। हालांकि इस सॉन्ग के जरिए वह किसी को हर्ट नहीं करना चाहते।