'रितुपर्णो घोष के साथ काम करने की चाहत'

Hits: 26 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

work with Rituparno Ghoshफिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया बंगाली फिल्म निर्माता रितुपर्णो घोष के साथ काम करना चाहती हैं। धूपिया रितुपर्णो को बंगाल के बहुत ही प्रतिभाशाली फिल्म निर्माता मानती हैं। अभिनेत्री ने कहा कि अगर उन्हें 'चोखेर बाली' के अपने पसंदीदा निर्देशक के साथ काम करने का मौका मिले तो भाषा कोई समस्या नहीं है।
    
अभिनेत्री ने बताया कि जहां तक मैं उन्हें जानती हूं रितुपर्णो घोष की कृति महान है। सजनात्मकता की जमीन बंगाल के वह एक ऐसे निर्देशक हैं जिनके साथ मैं बेशक काम करना चाहूंगी। 'क्या कूल हैं हम' फिल्म की अभिनेत्री और वर्ष 2002 में फेमिना मिस इंडिया की विजेता हाल ही में एक नए लाउन्ज के उद्घाटन के लिए शहर आयी हुई थी। 
    
अपनी आने वाली बॉलीवुड फिल्मों के बारे में नेहा ने कहा कि सोनू सूद के साथ कबीर कौशिक की फिल्म 'मैक्सिम' को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। इमरान हाशमी के साथ भी उनकी एक फिल्म 'रफ्तार 24x7' आने वाली है।