बिपाशा बोलीं, कड़वी शादी से तलाक भला

Hits: 31 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

bipasaबॉलीवुड की बिल्लो रानी बिपाशा बसु और मैडी यानी माधवन की फिल्म जोड़ी ब्रेकर्स जल्द पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म दो दिलों के मिलने और शादी की कहानी है। फिल्म के प्रमोशन के लिए बिपाशा कड़ी मदद कर रही है।

रिश्ते में प्रेम की मिठास जरूरी
हाल ही में बिपाशा ने शादी से जुड़े गंभीर सवालों पर खुल कर प्रतिक्रिया दी। अपनी निजी जिंदगी में आठ साल के प्रेम से अलग होने वाली बिपाशा का मानना है कि जिस रिश्ते में प्रेम की मिठास ना हो उस रिश्ते का खात्मा कर देना चाहिए।