बॉलीवुड सितारे आमिर खान के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री करीना कपूर उन्हें फिल्मोद्योग का उस्ताद मानती हैं। अब करीना की आमिर के भांजे इमरान खान के साथ ‘एक मैं और एक तू’ फिल्म प्रदर्शन के लिए तैयार है।
31 वर्षीया करीना ने कहा, आमिर का काम अविश्वसनीय है। वह हिंदी फिल्मोद्योग के उस्ताद हैं और इमरान अभी सिर्फ शुरुआत कर रहे हैं। इमरान के साथ काम करना मजेदार रहा। मुझे लगता है कि वह एक शानदार अभिनेता हैं और मैं भविष्य में भी उनके साथ काम करने की उम्मीद करती हूं।
करीना अपनी अगली दो फिल्मों ‘एक मैं और एक तू’ व ‘एजेंट विनोद’ के प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। वैसे वह ‘एजेंट विनोद’ के प्रचार अभियानों में नजर नहीं आ रही हैं। उन्होंने कहा कि इस समय उनकी प्राथमिकता ‘एक मैं और एक तू’ फिल्म है।


