सेक्स संबंधो में महिलाएं होती हैं ज़्यादा धोखेबाज

Hits: 82 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Women in sexual relationships are more deceitfulब्रिटेन में हुए एक सर्वेक्षण में पता चला है कि पुरुषों की तुलना में युवतियाँ अधिक लोगों से शारीरिक संबंध बनाती हैं। शोधकर्ताओं ने अध्ययन के बाद कहा है कि इस मामले में महिलाएँ पुरुषों की तुलना में अधिक स्वच्छंद होती हैं और औसतन 21 साल आयु की युवतियाँ नौ पुरुषों से संबंध रखती हैं, वहीं युवक केवल सात महिलाओं से।

यह सर्वेक्षण दो हजार लोगों से बातचीत के आधार पर किया गया है। डेली टेलीग्राफ की खबर के अनुसार सर्वेक्षण से नतीजा निकाला गया है कि युवतियाँ दो बार धोखा दे सकती हैं और 70 प्रतिशत से अधिक युवतियाँ केवल एक रात के संबंध बनाती हैं।

सर्वेक्षण के अनुसार चार में से एक युवती दस से अधिक लोगों के साथ संबंध बना चुकी होती हैं जबकि पुरुषों में केवल पाँच में से एक ऐसा करता है।

इस सर्वेक्षण का एक रोचक पहलू यह भी है कि यौन मामलों को लेकर केवल कुछ ही महिलाएं आज भी परंपरागत नजरिया रखती हैं। केवल एक प्रतिशत युवतियों ने कहा कि वे शादी के बाद ही यौन संबंध बनाने में यकीन रखती हैं। साथ ही अधिकतर युवतियां केवल 16 साल की उम्र में कौमार्य खो देती हैं।