ट्विटर पर धुनाई: सैफ का साथ सेफ नहीं

Hits: 243 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Saifबॉलीवुड ऐक्टर सैफ अली खान की फिल्म हिट हो न हो, उनका रीयल लाइफ फाइट सीक्वेंस जरूर हिट हो गया है। ट्विटर पर उनके बारे में खूब मजेदार टिप्पणियां हो रही हैं। और इन कॉमेंट्स में उनकी जमकर धुनाई हो रही है। ये रहे कुछ मजेदार

ट्वीट्स :

सैफ ने कैसे साबित किया कि इकबाल शर्मा झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा, "इतना बड़ा झूठा है वह आदमी। उसके सिर पर इतने सारे बाल हैं और कहता है इक बाल।"

'सैफ के साथ रहना क्या सेफ है ?'

' अब एक ही खान है जिसने किसी को हिट नहीं किया। क्योंकि वह तो बस बॉक्स ऑफिस को हिट करता है। '

' पद्म पुरस्कार अपने बेहतरीन काम के जरिए देश की सेवा करने वालों को दिए जाते हैं। सैफ अली खान न तो बेहतरीन हैं और न ही कोई सेवा कर रहे हैं। '

' यह है सैफ की पहली सोलो हिट। '

' सैफ अली खान ने ताज होटल में एनआरआई को पीटा : ये ताज होटल बड़ी अन-सेफ जगह है।'

'बेटर सैफ दैन सॉरी।'

'अब सैफ की फिल्म एजेंट विनोद का नाम होगा, इकबाल विनोद।'

' एजेंट विनोद के फाइट सीक्वेंस कहां हो रहे हैं ?'