मायावती दलित की नहीं, दौलत की बेटी

Hits: 85 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Mayawati's not depressedकांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने बसपा सुप्रीमो एवं प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह दलित की नहीं दौलत की बेटी हैं।

सिंह ने आज यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दलितों का उत्थान सिर्फ कांग्रेस ने किया है और बसपा ने दलितों को सिर्फ छलने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने बुंदेलखंड के किसानों के दर्द को समझा और किसानों का 73 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया। बुंदेलखंड की बदहाली की बसपा, भाजपा ने कोई सुध नहीं ली और सिर्फ राहुल गांधी ने ही यहां के लोगांे की पीड़ा को समझा है।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो गुण्डा टैक्स और व्यापारियों का उत्पीड़न बंद हो जायेगा।

राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि बसपा ने दलितों की भावनाओं का सौदा किया है। आजादी के पूर्व और बाद में कांग्रेस ने ही दलितों को जमीन के पट्टे, आरक्षण और स्वरोजगार के लिए ऋण की सुविधाएं मुहैया करायी लेकिन दलित माया के मोह में फंस गये और उन्हें मिला कुछ नहीं।

उन्होंने कहा कि लखनऊ में पत्थर का हाथी एक-एक करोड़ से बनाया गया है। केन्द्र से स्वास्थ्य, दवा, उपकरण के लिए भेजी नयी धनराशि को माया का हाथी खा गया।