पैसे पकड़ने पर जयंत चौधरी को नोटिस

Hits: 119 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Jayant Chaudhary to notice the money on holdराष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) नेता जयंत चौधरी को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक चुनावी जनसभा में धन लेकर आचार संहिता के उल्लंघन का करने के आरोप में नोटिस जारी किया गया है।

शहर के अपर जिलाधिकारी राम अवतार रमन ने बताया, 'हमने जयंत चौधरी को नोटिस भेजकर सफाई मांगी है। विडियो फुटेज के मुताबिक उन्होंने मोगरा क्षेत्र के गोवर्द्धन विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा में करंसी नोट लिये थे।''

केन्दीय नागर उड्डयन मंत्री और आरएलडी प्रमुख अजित सिंह के बेटे जयंत ने रविवार को एक जनसभा में कथित रूप से 70 हजार रुपये लिये। उनकी वह फुटेज वहां लगे कैमरे में कैद हो गई थी।

मथुरा के वर्तमान सांसद जयंत राज्य विधानसभा चुनाव में जिले की मांट सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। मथुरा के पांच विधानसभा क्षेत्रों में 28 फरवरी को मतदान होगा।

 

क्या चुनाव आयोग के नोटिस से राजनेताओं पर असर पड़ता है? अपनी राय दें...