BMC नतीजों के बाद टूट सकता है कांग्रेस-NCP गठबंधन

Hits: 86 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

broken after BMCबीएमसी चुनाव के साइडइफेक्ट नजर आने लगे हैं। कांग्रेस में आपसी कलह शुरू हो चुकी है। यही नहीं कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन में दरार भी दिखने लगी है।

दूसरी तरफ जीत से उत्साहित बीजेपी-शिवसेना बीएमसी की जीत को आगे ले जाने का ऐलान कर रही है। महाराष्‍ट्र के उद्योग मंत्री नारायण राणे के मुताबिक, 'मैं नहीं मानता हूं कि यह हार शिवसेना या एमएनएस की वजह से हुई है, बल्कि इसके जिम्‍मेदार कांग्रेस के नेता हैं।

नारायण राणे ने कांग्रेस के किसी दिग्गज का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारों में जरुर जता दिया कि कांग्रेस के किन नेताओं ने बीएमसी चुनाव में कांग्रेस का बेड़ा गर्क किया है. राणे ने कहा कि जो पार्टी के प्रमुख हैं और जिन्‍होंने बीएमसी चुनाव को जिस तरह से संभावाला वही इस हार के जिम्‍मेदार हैं।राणे के तेवरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र कांग्रेस में क्या कुछ होनेवाला है।

वैसे कांग्रेस के कुछ नेता डैमेज कंट्रोल के लिए हार का ठीकरा एनसीपी के सिर फोड़ने में जुट गए हैं।कांग्रेस सांसद संजय निरुपम के मुताबिक, 'एनसीपी की जिद की वजह से हम हार गए। उन्‍होंने जो गठबंधन का आग्रह किया उसकी वजह से हमें 25-30 सीटें छोड़नी पड़ी और एनसीपी वह सीटें हार गई।

इस वजह से हम कमजोर हो गए।एनसीपी कांग्रेस के साथ गठबंधन के मुद्दे पर खुलकर कुछ नहीं कह रही है, लेकिन राजनीतिक पंडितों का दावा है कि आनेवाले दिनों में गठबंधन की तस्वीर बदल सकती है। गठबंधन की राजनीति के इस दौर में तीसरे कोण पर राज ठाकरे खड़े हैं। अपनी लाख कोशिशों के बावजूद न तो वो किंग बन पाए और ना ही किंगमेकर। अब उनके अगले कदम पर सबकी नजर रहेगी।

दरअसल, बीएमसी का मामला केवल मुंबई तक नहीं रहनेवाला है। 2014 में महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव है। उससे पहले इस चुनाव को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा था। तो सेमीफाइनल का नतीजा सबके सामने हैं। देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस खतरे की घंटी को सुन पाती है या नहीं।