चौथे चरण में दांव पर 1044 प्रत्याशियों की किस्मत

Hits: 85 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

1044उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित 11 जिलों की 56 सीटों पर रविवार को होने वाले चौथे चरण के मतदान में कुल 1044 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर होगी। इन प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला लगभग 1..73 करोड़ मतदाता करेंगे।

उल्लेखनीय है कि चौथे चरण के लिए चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम को समाप्त हो गया। प्रचार के अंतिम दिन कानपुर में जहां पहली बार प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चुनावी रैली को सम्बोधित किया, वहीं दूसरी ओर कानपुर में ही मुख्यमंत्री मायावती ने केंद्र की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।

चौथे चरण में रविवार को हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, फरुखाबाद, कन्नौज, बांदा, चित्रकूट, छत्रपति शाहूजी महाराज नगर, फतेहपुर और प्रतापगढ़ में मतदान होगा।

इस चरण में कुल 1044 प्रत्याशी हैं जिनके भाग्य का फैसला 1..73 करोड़ मतदाता करेंगे। बुंदेलखण्ड, मध्य, पश्चिम एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की 56 सीटों वाले चौथे चरण के मतदान में चार मंत्रियों सहित तमाम दिग्गज नेता मैदान में हैं।

मंत्रियों में नकुल दूबे, अब्दुल मन्नान, रामपाल वर्मा और अयोध्या प्रसाद शामिल हैं तो दिग्गज नेताओं में कांग्रेस की अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, सलमान खुर्शीद की पत्नी लुइस खुर्शीद और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया शामिल हैं।