UP में कांग्रेस को बहुमत नहीं तो राष्ट्रपति शासन:श्रीप्रकाश

Hits: 82 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

The majority, the President's rule in UP Congress: Prakashयूपी चुनाव में आज पांचवें दौर का मतदान जारी है। इस बीच कांग्रेस पार्टी की तरफ से कहा गया है कि अगर यूपी में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिला तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगेगा। कानपुर में केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि बहुमत नहीं मिलने की हालात में दूसरा और कोई रास्ता बचेगा ही नहीं। हालांकि, अपने इस बयान के साथ उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस के पास विपक्ष में बैठने का भी रास्ता है।

जायसवाल के बयान पर बीजेपी नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि यह बात तय है की अब कांग्रेस को एहसास हो रहा है की उनको कोई पसदं नहीं कर रहा है। वहीं, बीएसपी नेता सुधीन्द्र भदोरिया ने जायसवाल के बयान पर बताया कि पिछले बीस वर्षों में मुलायम सिंह को पूरे जीवन में पूर्ण बहुमत नहीं मिला। बीएसपी पूर्ण बहुमत लाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस पार्टी तो पहले ही हार मान चुकी है।

दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस को पहले ही पता चल गया है कि वो हारने वाली है।वोट पड़ने से पहले ही उन्हें लग गया है की जनता उनका समर्थन नहीं करने जा रही है। इसलिए उन्होंने धमकी दी है। लोकतंत्र में धमकी की कोई जगह नहीं है।