कश्मीर घाटी सफेद आफत कहर बनकर बरसी है जिसमें 9 सैनिकों की मौत हो गई है। जम्मू कश्मीर में दो स्थानों पर हुए हिमस्खल में 9 सैनिकों की मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में कई और सैनिक दबे हो सकते हैं।
गुरेज में 6 मृतकों के शव निकाले गए हैं। । सोनमर्ग में तीन जवानों की मौत हुई है। बर्फबारी के कारण सेना के कई शिविर तबाह हो गए हैं। सेना ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। सेना के हेलीकॉप्टरों को राहत व बचाव कार्य में लगाया गया है लेकिन भारी बर्फबारी की वजह से इसमें काफी दिकक्तें आ रही है।


