उत्तर प्रदेश विधानसभा के पांचवे चरण में 13 जिलों की 49 सीटों पर मतदान हो रहा है। पहले दो घंटे में 10 फीसदी मतदान होने की खबर है।इसमें करीब 1.56 करोड़ मतदाता कुल 829 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।पांचवें चरण में जिन 13 जिलों में मतदान हो रहा है, उनमें एटा, कांशीराम नगर, कानपुर, रमाबाई नगर, महोबा, जालौन, झांसी, हमीरपुर, औरैया, इटावा, ललितपुर, मैनपुरी और फिरोजाबाद शामिल हैं।
सुबह सात बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर लोग कतार में लगकर उत्साह से अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिख रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी), राज्य पुलिस और होमगार्ड के करीब डेढ़ लाख जवानों को तैनात किया गया है।पांचवे चरण में 17,267 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
चुनाव प्रक्रिया में 28,173 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का प्रयोग हो रहा है। कुल 1,56,54,936 मतदाता 87 महिलाओं सहित 829 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे, जिसमें 86,53,345 पुरुष और 70,01,279 महिला मतदाता शामिल हैं।इस चरण में सबसे ज्यादा 34 उम्मीदवार कानपुर की गोविंद नगर सीट पर और सबसे कम सात प्रत्याशी रमाबाई नगर की रसूलाबाद सीट पर चुनाव मैदान में हैं।
मालूम हो कि सात चरणों में हो रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चार चरण शांतिपूर्ण ढंग से निपट चुके हैं।राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने बताया कि पांचवे चरण के चुनाव में प्रदेश के फिरोजाबाद, कांशीराम नगर, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, रमाबाई नगर, कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर तथा महोबा जिलों की कुल 49 विधानसभा सीटों के लिये मतदान सात बजे शुरू हो गया।
वोट शाम पांच बजे तक पड़ेंगे।उन्होंने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।सिन्हा ने बताया कि इस चरण में कुल 87 महिलाओं तथा एक किन्नर समेत 829 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।
इस चरण के मतदान के लिये 11745 मतदान केन्द्र तथा 17267 मतदान स्थल बनाये गये हैं जिन पर 18459 से ज्यादा इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें इस्तेमाल की जा रही हैं।उन्होंने बताया कि इस चरण के चुनाव में एक करोड़ 56 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
मतदान पर नजर रखने के लिये हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक पर्यवेक्षक को तैनात किया गया है। सिन्हा ने बताया कि इसके अलावा 14 निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षक, सात पुलिस पर्यवेक्षक, 54 सहायक निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षक तथा 2653 माइक्रो आब्जर्वर भी इस वक्त मुस्तैद हैं।मतदान केन्द्रों पर किसी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिये 981 वीडियो कैमरे तथा 2100 डिजिटल कैमरे इस्तेमाल किये जा रहे हैं। इसके अलावा 225 चयनित मतदान केन्द्रों को वेबकास्टिंग से जोड़ा गया है।
पांचवें दौर के चुनाव में प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शिवपाल सिंह यादव, भाजपा की तेजतर्रार नेता उमा भारती तथा राज्य के पूर्व मंत्री बादशाह सिंह समेत कई सियासी हस्तियों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा।इस चरण के चुनाव में अर्से से उपेक्षा की त्रासदी झेल रहे बुंदेलखण्ड के जिलों जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर तथा महोबा में मतदान हो रहा है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के गढ़ मैनपुरी, इटावा, और फिरोजाबाद में भी आज ही वोट डाले जा रहे हैं।इस चरण में राज्य विधानसभा में सपा और विपक्ष के नेता शिवपाल सिंह यादव के चुनावी भाग्य का फैसला होगा जो इटावा की जसवंतनगर सीट से मैदान में हैं।

इसके अलावा प्रदेश में भाजपा को सत्ता में लाने की उम्मीदों का भार लिये पार्टी की तेजतर्रार नेता उमा भारती की लोकप्रियता की परीक्षा भी आज ही हो जाएगी। पूर्व में मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं उमा की उत्तर प्रदेश के चुनाव मैदान में यह पहली पारी है।भाजपा के पूर्व क्षत्रप और उसकी सरकार के मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह की ताकत की परीक्षा भी आज के चुनाव में होगी। उनके संसदीय क्षेत्र और गढ़ कहे जाने वाले एटा में इस वक्त मतदान हो रहा है।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार कानपुर की कल्याणपुर सीट से जबकि राज्य सरकार के मंत्री जयवीर सिंह मैनपुरी की करहल सीट से बसपा के प्रत्याशी हैं। उनके क्षेत्र में भी मतदान हो रहा है।बहुजन समाज पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य एटा की अलीगंज सीट से पार्टी की प्रत्याशी हैं जहां इस वक्त मतदान हो रहा है।

इसके अलावा राज्य के स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटाले के मामले में इस्तीफा देने वाले प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत मिश्र की पत्नी बसपा प्रत्याशी शिखा तिवारी की किस्मत भी आज इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में बंद हो जाएगी।मैनपुरी की करहल सीट से सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की समधन उर्मिला यादव कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। वह सपा से टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस में चली गयीं। उनका सियासी भाग्य भी आज तय हो जाएगा।