आज शाम थम जाएगा पांचवें चरण का प्रचार

Hits: 67 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

This evening will be the first to proclaim the fifth phaseमंगलवार शाम पांच बजे से यूपी के 13 जिलों में चुनाव प्रचार थम जाएगा। बुदेलखंड सहित मुलायम के गढ़ में 23 तारीख को चुनाव हैं।

सभी दलों के दिग्गज नेता अपने अपने उम्मीदवारों के पक्ष में आज शाम पांच बजे तक आखिरी बार जोर लगाएंगे।

इसके बाद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला जनता करेगी।23 तारीख को पांचवें दौर के इस चुनाव में फिरोजाबाद, कांशीराम नगर, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर, कानपुर देहात (अकबरपुर), झांसी, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा जिलों की 49 सीटों पर वोटिंग होगी।डेढ़ करोड से ज्यादा वोटर आठ सौ चालीस उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

इस दौर में जिन प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा उनमें चरखारी से बीजेपी की उमा भारती और जसवंत नगर से समाजवादी पार्टी के शिवपाल सिंह यादव प्रमुख हैं।कानपुर में उमा भारती तो मैनपुरी और एटा में राहुल गांधी अपने अपने उम्मीदवारों के लिए आखिरी बार आज जोर लगाएंगे। 

पांचवें दौर के इस चुनाव में मुलायम की परीक्षा जहां उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि में होगी, वहीं उमा भारती के सहारे चुनावी नैया पार लगाने का सपना देख रहे बीजेपी के लिए बुंदेलखंड का इम्तिहान अहम होगा।राहुल को भी बुंदेलखंड से काफी उम्मीदें हैं। कानपुर में केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की परीक्षा होगी तो बीएसपी के लिए भी ये इम्तिहान बेहद अहम है।