बाबा रामदेव मुझे डरा नहीं सकतेः राहुल गांधी

Hits: 106 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Baba Ramdev allow does not scare me Rahul Gandhiकांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा रामदेव के दो-चार लोग मुझे काले झंडे दिखाकर डरा नहीं सकते।

राहुल ने कहा कि मैं जिस सभा में जाता हूं, बाबा रामदेव के तीन-चार लोग मुझे काला झंडा दिखाते हैं और मेरे खिलाफ नारे लगाते हैं, लेकिन मैं उनलोगों को साफ कर दूं कि मैं इससे डरने वाला नहीं।

उन्होंने कहा कि मुझे काले झंडे दिखा लो, जूता चला लो, गोली मार दो, लेकिन मैं जिस कार्य के लिए निकला हूं उससे पीछे हटने वाला नहीं हूं। मैं जनता के लिए काम करना चाहता हूं और मैं वह करने से मुझे कोई नहीं रोक सकता।राहुल के बयान के बारे में जब बाबा रामदेव से पूछा गया तो उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया कि वह ऐसे किसी व्यक्ति को भेजते हैं।

रामदेव ने कहा कि मैं ऐसे किसी भी काम की भर्त्सना करता हूं।बाबा रामदेव के बयान के बाद कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने इस प्रकार की घटनाओं की जांच की मांग करते हुए इसे खतरनाक करार दिया। उन्होंने कहा कि अगर रामदेव इससे इनकार कर रहे हैं तो इसकी जांच होनी चाहिए कि यह कौन कर रहा है और उन लोगों को बेनकाब किया जाना चाहिए।