युवराज की सहायता करेगी सरकार : माकन

Hits: 81 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Yuvraj will assist the Government: Makenकेंद्रीय खेल मंत्री अजय माकन ने कहा है कि कैंसर से पीड़ित बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह को इस समय सरकार को हरसम्भ मदद करनी चाहिए और वह मदद करेगी। पिछले वर्ष भारत को विश्व कप दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज कैंसर से पीड़ित हैं और वह अमेरिका के बोस्टन स्थित कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट में कीमोथेरेपी करा रहे हैं।

माकन ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट किया है, "हम युवराज के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं! हमने इस बारे में अधिकारियों से युवराज की जरूरतों का पता लगाने को कहा है। सरकार को मदद करनी चाहिए और वह मदद करेगी।"

उल्लेखनीय है कि युवराज के फिजियो डॉक्टर जतिन चौधरी ने रविवार को यह जानकारी दी थी। गत अक्टूबर में युवराज को ट््यूमर होने का पता चला था लेकिन उनके परिवार ने उस समय बताया कि यह ट्यूमर घातक नहीं है।

जतिन के मुताबिक, "यह ट्यूमर घातक है लेकिन इसके बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह 100 प्रतिशत उपचार करने योग्य है। युवराज इलाज के लिए गत 26 जनवरी को अमेरिका रवाना हुए थे।