फलक की मां का पता चला, DNA जांच होगी

Hits: 87 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

mother found out, DNAएम्स में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही दो साल की फलक की मां का पता लगा लिया गया है और उसका डीएनए परीक्षण कराया जाएगा ताकि पता चल सके कि बच्ची को उसने ही जन्म दिया है या नहीं।

फलक की मां मुन्नी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। उसे दिल्ली लाया गया है। मुन्नी ने भी फलक की मां होने का दावा किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुन्नी का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

मुन्नी पिछले साल सितंबर में अपनी बेटी फलक को कथित तौर पर लक्ष्मी नामक महिला के पास छोड़कर चली गयी थी।

फलक गत 18 जनवरी से एम्स में अपने जीवन के लिए जूझ रही है। उसे सिर में गंभीर घावों के अलावा दोनों हाथों में चोट और शरीर पर काटने के निशानों के साथ अस्पताल में लाया गया था। फलक की अब तक दो सर्जरी भी की जा चुकी हैं।