भारतीय मछुआरों पर जल दस्युओं का कहर

Hits: 78 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

The brunt of Indian fishermen on the water Dasyuonबांग्लादेशी समुद्री डकैतों के दो गुटों ने शुक्रवार रात बंगाल की खाड़ी में एक मछली पकड़ने वाली नौका का अपहरण कर उस पर सवार चार भारतीय मछुआरों की हत्या कर दी।

पश्चिम बंगाल के दक्षिणी 24 परगना जिले के काकद्वीप के एसडीओ राहुल मजूमदार ने बताया कि डकैतों के एक गुट ने बंगाल की खाड़ी में केंदुआ में मछली पकड़ने की नौका 'मां बसंती' पर सवार मछुआरों पर गोलीबारी की जिसमें चार भारतीय मछुआरे मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि इसी बीच जल दस्युओं के एक अन्य गुट ने 'तारा' नामक नौका को अगवा कर लिया जिस पर 12 मछुआरे सवार थे। अगवा करने के बाद जल दस्यु नौका को बांग्लोदश की ओर ले गए।

जैसे ही पास में मछुआरों के एक अन्य समूह ने गोलीबारी सुनी तो उन्होंने दस्युओं का सामना किया और उनमें से आठ को पकड़ पाने में कामयाब हो गए। मजूमदार ने बताया कि मछुआरे पकड़े गए जल दस्युओं और घायल मछुआरों को काकद्वीप ला रहे हैं।