कड़ी सुरक्षा के बीच मणिपुर में मतदान शुरू

Hits: 65 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

tight security in Manipurमणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है. उग्रवादियों की गतिविधियों के चलते यहां सुरक्षा व्यवस्था बेहत चाक चौबंद कर दी गई है. 

मणिपुर विधानसभा की 60 सीटों के लिए सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा. मतदान में मणिपुर  के 17 लाख 40 हजार 576 मतदाता आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. 

मणिपुर में जहां 10 साल से मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी अपनी हैट्रिक बनाने के लिए मैदान में हैं, वहीं विपक्ष ने भी कांग्रेस को रोकने के लिए पांच दलों का एक गठबंधन पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ) तैयार किया है. 

इसमें मणिपुर पीपुल्स पार्टी (एमपीपी), आरजेडी, एनसीपी , जेडीयू और सीपीएम शामिल है.  

तृणमूल कांग्रेस यहां अकेले चुनाव लड़ रही है, यहां ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के लिए धुआंधार रैलियां कर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है.  

पिछले कई महीनों से बंद और हड़ताल से जूझ रहे मणिपुर के लोगों के लिए चुनाव में ये सबसे बड़ा मुद्दा है. इसी लिए सभी पार्टियों ने जनता से वादा किया है कि वो चुनाव के बाद राजमार्गों को बंद नहीं करने वाला कानून लाएंगी. 

यहां चार महीने से ज्यादा समय तक बंद और हड़ताल के चलते रोजमर्रा के जरूरत की चीजों के दाम कई गुना तक बढ़ गए थे. जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था.