भारत की शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया का 'क्लीन स्वीप'

Hits: 79 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

 Australia's 'Clean Sweep'एडिलेड ओवल मैदान पर खेले जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के पांचवें दिन शनिवार को ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 298 रन से हरा कर सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली। भारत की दूसरी पारी 201 रन पर सिमट गई।

मैच के पांचवें एवं अंतिम दिन कल के नाबाद लौटे बल्लेबाज रिद्धिमान साहा (0) एवं इशांत शर्मा (2) ने भारतीय पारी की शुरुआत की थी।

भारत ने चौथे दिन के खेल की समाप्ति पर छह विकेट पर 166 रन बनाए थे।स्थानीय खिलाड़ी नाथन लियोन ने 63 रन देकर चार विकेट झटके जबकि रेयान हैरिस ने 41 देकर तीन विकेट लिए। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी सात विकेट पर 604 रन बनाकर घोषित करने के बाद भारत की पहली पारी 272 रनों पर सिमट गई थी।

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 167 रन बनाकर घोषित की। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 332 रनों की बढ़त प्राप्त थी।