पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ देश की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो हत्याकांड मामले में खुद की गिरफ्तारी संबंधी खबरों को सुनकर सकते में आ गए हैं। मुशर्रफ ने भुट्टो हत्याकांड में अपना हाथ होने की बात से साफ इंकार किया है।
मलिक के बयान का किया समर्थन
जनरल मुशर्रफ ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि भुट्टो के पति और मौजूदा राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी जानते हैं कि उनकी पत्नी का कत्ल किसने किया था। जनरल मुशर्रफ ने पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक द्वारा मंगलवार को दिए गए बयान का समर्थन करते हुए कहा कि राजनीतिज्ञों की सुरक्षा का जिम्मा पाकिस्तान की प्रांतीय सरकारों की जिम्मेदारी है न कि केन्द्र सरकार की।


