ड्रोन हमले बंद करवाने के लिए ब्रिटेन पहुंची हिना रब्बानी

Hits: 55 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Hina Rabbani arrived in the UK for drone attacks to closeतमाम विरोध के बावजूद देश में जारी अमेरिकी ड्रोन हमलों से त्रस्त पाकिस्तान ने अपनी विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार को हमले बंद करवाने के मकसद से अमेरिका पर दबाव डलवाने के लिए ब्रिटेन से गुहार करने के लिये ब्रिटेन भेजा है।

सूत्रों के अनुसार चार दिन की ब्रिटेन की यात्रा पर कल रवाना हुई खार की अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिटन से भी गुपचुप मुलाकात होनी है1 इस दौरान उनकी ब्रिटेन के विदेश मंत्री विलियम हेग तथा अन्य अधिकारियों से मुलाकात होगी।

ऐसा माना जा रहा है कि ब्रिटिश नेताओं से मुलाकात के दौरान खार पाकिस्तान के कबीलाई क्षेत्रों में जारी ड्रोन हमले बंद करवाने के लिए अमेरिका पर उनके प्रभाव का इस्तेमाल करने के लिए कहेगी। ध्रिटेन में पाकिस्तान के राजदूत वाजिद शम्सुल हसन ने हाल ही में ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से मुलाकात करके इन हमलों की निन्दा की तथा इन्हें बंद करवाने में मदद करने को कहा।