पाक में फिदायीन हमला, 25 की मौत

Hits: 97 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Pakistan suicide attack kills 25पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर कबीलाई इलाके में हुए एक आत्मघाती बम हमले में 25 लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हमला एक मस्जिद के पास शुक्रवार की नमाज से पहले किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि कुर्रम इलाके के मुख्य शहर पराचिनार के मार्केट में यह हमला हुआ। एक मस्जिद के पास हुए हमले के वक्त मार्केट में काफी भीड़भाड़ थी। मोटरसाइकिल सवार आत्मघाती हमलावर ने अपने सीने पर बंधे विस्फोटकों से खुद को उड़ा लिया। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है क्योंकि काफी लोग घायल हुए हैं। हॉस्पिटल में इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट की वजह से कई दुकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों का कहना है कि हमले की वजह सांप्रदायिक तनाव हो सकता है। इससे पहले आई रिपोर्टों में कार बम धमाके की बात कही गई थी।