पाकिस्तान में चोर, भारत में आईएसआई का एजेंट

Hits: 85 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

In Pakistan, a thief, an ISI agent in Indiaपाकिस्तान में चोरी करने वाला शख्स किस्मत से भारत में आईएसआई का जासूस बना गया। यहां पर शादी रचा कर उसने दो बच्चे भी पैदा किए। लेकिन किस्मत ने उसका ज्यादा दिन साथ नहीं दिया। खुफिया दस्तावेज दिल्ली के कॉंन्टेक्ट से हासिल कर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से वापस कोलकाता लौटते समय उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उसके पास से कई अहम दस्तावेज हासिल हुए हैं। ईमेल और चैटिंग से यह शख्स पाकिस्तान में बैठे आकाओं को इंडियन आर्मी से संबंधित जानकारी पहुंचा रहा था।

डीसीपी क्राइम अशोक चांद ने बताया कि अडिशनल डीसीपी रवि शंकर के नेतृत्व में ऐंटि एक्सटॉर्शन सेल के इंस्पेक्टर पी.सी. खंडूरी की टीम ने कामरान अख्तर उर्फ आसिफ हुसैन (39) को पकड़ा है। पूछताछ में इसने बताया कि पाकिस्तान में पहले वह चोरियां किया करता था। भारत में रहने वाला चाचा एक बार पाकिस्तान गया।

चाचा ने उसे गोवा के एक घर में बनी कब्र में दबे भारी मात्रा में सोने को साथ में चोरी करने को कहा। इसके बाद 1992 में कामरान पाकिस्तान पासपोर्ट पर भारत आया। लेकिन गोवा पहुंचने पर पता चला कि उस मकान पर एक आलीशान इमारत बन चुकी है।

इसके बाद वह गोवा में ही रॉबरी करने लगा। वहां गिरफ्तार होने के बाद करीब साढ़े तीन साल जेल में रहने के बाद वह बेंगलुरु चला गया। वहां पर उसने रॉबरी की, लेकिन गिरोह के साथियों के पकड़े जाने पर वह 1995 में वापस पाकिस्तान भाग गया।

हालांकि, इस बार वह इंडियन पासपोर्ट पर पाकिस्तान गया। वहां जाकर वह फिर चोरियां करने लगा। वीजा की अवधि पूरी हो जाने पर वहां की सुरक्षा एजेंसियों ने बतौर भारतीय उसको खोजना शुरू कर दिया। पकड़े जाने पर उसने सारी हकीकत बता दी। इस पर उसे वहां की सुरक्षा एजेंसियों ने ट्रेनिंग देकर अपना जासूस बना लिया।

उसे फिर पाकिस्तानी पासपोर्ट देकर नेपाल भेजा गया और वहां से 2006 में रोड के रास्ते वह भारत में घुस आया। इसके बाद वह कोलकाता में बस गया और वहां पर रेडीमेड गारमेंट्स का धंधा करने लगा। 2009 में उसने कोलकाता की ही लड़की से शादी कर ली। इसके बाद उसने पैन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस हासिल कर बैंक अकाउंट भी खुलवा लिया। इन दस्तावेजों के आधार पर उसने 2011 में फिर से इंडियन पासपोर्ट हासिल कर लिया। इस दौरान उसके दो बच्चे भी हो गए।

इंडियन पासपोर्ट पर वह कुछ दस्तावेज लेकर फिर पाकिस्तान जाने वाला था। दस्तावेज हासिल करने के लिए वह ट्रेन से दिल्ली आया था। यहां पर खुफिया दस्तावेज हासिल कर वह कोलकाता जाने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा था। जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यहां मौजूद उसके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।