पंचायत ने 50 हजार में किया इज्‍जत का सौदा!

Hits: 102 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

50 thousand in committee deal of respect!पांवटा साहिब. चार साल की एक बच्ची की अस्मत लुट गई और समुदाय विशेष की पंचायत ने मामला रफा-दफा करने के लिए इज्जत की कीमत 50 हजार रुपए तय कर दी।

यह शर्मनाक वाकया पांवटा साहिब की अमरकोट पंचायत में सामने आया है। अपराधी को बचाने के लिए दलित समुदाय की बच्ची के साथ हो रहे इस अन्याय का खुलासा पुलिस ने किया है।

अब परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार जब पीड़ित बच्ची के परिजनों को एक हफ्ते बाद भी तय राशि नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई। इस पंचायत की चार वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोसी 14 साल छात्र ने तब दुराचार कर दिया था जब वह घर पर अकेली थी।

मामला सामने के बाद बाद समुदाय विशेष की पंचायत ने परिजनों को पुलिस में मामला दर्ज न करवाने की सलाह दी। पंचायत ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करवाने का प्रयास किया। पंचायत ने पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपए एक हफ्ते में देने का फैसला सुनाया।

वहीं, परिजनों को विश्वास में लिया कि वह पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाएंगे। दोनों पक्षों ने इसे मान लिया। एक हफ्ते बाद आरोपी ने पैसा देने से इनकार कर दिया। इसके बाद फिर रविवार को पंचायत बैठी, लेकिन फैसला न हो सका। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। डीएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि जब शिकायत में देरी का कारण पूछा तो यह सच्चाई सामने आई।