मनमोहन को डॉक्टरेट की उपाधि

Hits: 105 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Doctorate on Manmohanदेश के प्रतिष्ठित कृषि शोध संस्थान ‘भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई)’ ने कृषि क्षेत्र के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सोमवार को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की।

संस्थान के 50वें दीक्षांत समारोह में कृषि मंत्री शरद पवार ने प्रधानमंत्री को ‘डिग्री ऑफ डॉक्टर ऑफ साइंस’ (मानद उपाधि)’ प्रदान की।

प्रधानमंत्री को दिए प्रशस्ति पत्र में मनमोहन सिंह के उत्कृष्ठ शैक्षणिक करिअर तथा कृषि क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई है। इसमें कहा गया है कि राजनीतिक एवं पेशेवर जीवन में मनमोहन सिंह ने हमेशा ही भारतीय कृषि समुदाय के कल्याण के लिए काम किया।

कई पुरस्कार और सम्मान से सम्मानित सिंह 1999 में नेशनल एकेडमी ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेस में फेलो चुने गए।